संभागायुक्त श्री मालसिंह और कलेक्टर डॉ.इलैयाराजा टी ने साइकिल चलाकर , हर घर तिरंगा अभियान की साइक्लोथान में लिया भाग 

independence day

इंदौर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज इंदौर साइक्लोथान का आयोजन किया गया ।

यह साइक्लोथान सुबह रेसीडेंसी से प्रारंभ हुई। इस साइकिल रैली को संभागायुक्त श्री मालसिंह और कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर संभागायुक्त श्री मालसिंह और कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने स्वयं साइकिल चलाकर इस रैली में हिस्सा लिया।

यह रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई पुन: रेसीडेंसी में सम्पन्न हुई। रैली में बड़ी संख्या में युवा और अन्य नागरिक शामिल हुये।

Source – INDORE PRO

Comments are closed.