इंदौर। शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी के तीन मामले दर्ज किए गए हैं। चोइथराम आलू प्याज मंडी के व्यापारी के साथ उत्तराखंड के दो व्यापारियों ने एक करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी नासिर पिता शब्बीर खान निवासी गुलजार कॉलोनी ने पुलिस को बताया कि उसकी चोइथराम आलू प्याज मंडी में 269 नंबर की दुकान है। उसके मुताबिक 12 सितंबर 2022 को आदिल फ्रूट एंड वेजिटेरियन कंपनी के संचालक आदिल और यासीन खान दोनों निवासी उधम सिंह नगर उत्तराखंड ने लगभग एक करोड़ 7 लाख 90 हजार रुपए की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 420 और 409 का प्रकरण दर्ज किया है।
Comments are closed.