इंदौर के नवाचारों की मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की सराहना, अन्य जिलों के लिए बताया अनुकरणीय

इंदौर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संकल्प से समाधान अभियान के तहत इंदौर जिले में किए गए नवाचारों और कार्यों की सराहना की है। उन्होंने इंदौर के प्रयासों को अन्य जिलों के लिए अनुकरणीय बताया। samadhan abhiyan indore
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर कलेक्टर श्री शिवम वर्मा से चर्चा कर अभियान के अंतर्गत आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार शिविर तथा राजस्व प्रकरणों के निराकरण के विशेष अभियान की विस्तृत जानकारी ली। कलेक्टर श्री वर्मा ने जिले में किए गए कार्यों और नवाचारों का प्रस्तुतीकरण किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन सहित प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर मौजूद रहे।
source – pro
