“स्वाधीनता दिवस मनाया”

प्रेमनारायण वेद
इंदौर – जांगड़ा पोरवाल पंचायती सभा और पोरवाल युथ क्लब के संयुक्त तत्वावधान में छत्रीबाग नरसिंह मंदिर में स्थित पोरवाल परिसर 78 वां स्वाधीनता दिवस मनाया गया। ध्वजारोहण मुख्य अतिथिद्वय मांगीलालजी पोरवाल और भरतजी सेठिया ने किया। इस अवसर पर जांगड़ा पोरवाल पंचायती सभा कार्यकारिणी एवं पोरवाल युथ क्लब के सदस्य सहित समाज के वरिष्ठजनों व महिला पुरुष काफी संख्या में उपस्थित थे।

आज नृसिंह मंदिर परिसर में राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस बहुत ही हर्षोल्लास के साथ गरिमामयी उपस्थिति में मनाया गया l जिसमें समाज के ही बच्चों/बच्चियों और क्लब के सदस्यों द्वारा विजयघोष बैंड की शानदार प्रस्तुति दी गई l कार्यक्रम के दोनों मुख्य अतिथि श्री मांगीलालजी पोरवाल द्वारा 5100 rs. श्री भरतजी सेठिया द्वारा 2100 rs. एवं जां.पो. पंचायती सभा के सचिव श्री अशोकजी मेहता द्वारा 5100 rs. की राशि पोरवाल यूथ क्लब को भेंट की गई l स्वल्पाहार के साथ कार्यक्रम का सानंद समापन हुआ l पधारें सभी स्वजातीय बंधुओं का हार्दिक आभार l 🙏🏻

जय हिंद…

पोरवाल यूथ क्लब, इंदौर