कैफे कॉफी डे: 450 करोड़ रुपये पर पहुंच गया डिफॉल्ट

Cafe Coffee Day: Default reaches Rs 450 crore
Cafe Coffee Day: Default reaches Rs 450 crore

मुंबई। कैफे कॉफी डे यानी सीसीडी नाम से पूरे देश में फेमस कॉफी रिटेल चेन चलाने वाली कंपनी कॉफी डे एंटरप्राइजेज लिमिटेड गंभीर वित्तीय संकटों में फंसती दिख रही है।

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान कॉफी डे एंटरप्राइजेज लिमिटेड का कुल डिफॉल्ट 450 करोड़ रुपये के करीब जा पहुंचा है। कंपनी ने खुद इसकी जानकारी दी है।

Also Read – नशे में वाहन चलाने पर अब देना होगा दुगुना जुर्माना

कंपनी ने अपनी वित्तीय स्थिति के बारे में शेयर बाजारों को बताया है। उसने कहा है कि बैंकों व अन्य कर्जदाताओं से कैश क्रेडिट का 220.48 करोड़ रुपये बकाया है। Cafe Coffee Day: Default reaches Rs 450 crore

इसमें से कॉफी डे एंटरप्राइजेज लिमिटेड 189.70 करोड़ रुपये के भुगतान में डिफॉल्ट कर चुकी है।

इसके अलावा कंपनी अभी तक के हिसाब से 5.78 करोड़ रुपये का ब्याज भरने में भी नाकामयाब रही है।