अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन द्वारा राष्ट्रीय प्रांतीय चतुर्थ अधिवेशन को सफल बनाने की अपील श्री काला

अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन द्वारा राष्ट्रीय प्रांतीय चतुर्थ अधिवेशन को सफल बनाने की अपील श्री काला

आलोट पोरवाल समाज की राजधानी कहे जाने वाले शामगढ़ की पावन धरा पर अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन का राष्ट्रीय प्रांतीय चतुर्थ अधिवेशन आयोजित होने जा रहा है।

इस ऐतिहासिक आयोजन को लेकर प्रदेश अध्यक्ष श्री जितेंद्र काला (आलोट) ने समस्त पोरवाल समाज के युवा समाजबंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर अधिवेशन को भव्य एवं सफल बनाने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि यह अधिवेशन केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि समाज की एकता, युवा शक्ति, संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक विकास का महत्वपूर्ण मंच है। हम सभी युवाओं का दायित्व है कि इस अवसर पर अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर समाज की एकजुटता का परिचय दें।

आइए, हम सब मिलकर शामगढ़ की धरती पर पोरवाल समाज की युवा शक्ति का विराट स्वरूप प्रस्तुत करें और राष्ट्रीय प्रांतीय चतुर्थ अधिवेशन को ऐतिहासिक एवं यादगार बनाएं।

राष्ट्रीय प्रांतीय अधिवेशन को लेकर शामगढ़ के युवा कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियों में लगे हुवे हैं

नगर अध्यक्ष राजमल मांदलिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रणय धनोतिया, जिला अध्यक्ष प्रतीक गुप्ता, प्रदेश कोषाध्यक्ष धीरज डबकरा प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष मुजावदिया सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी तैयारियों में लगे हुए हैं।