कमल सोनी सम्मानित

हैदराबाद। तेलंगाना स्टेट बेस्ट सिंगर अवॉर्ड्स में इंदौर के कमल सोनी को बेस्ट सिंगर का अवार्ड दिया गया । इस कार्यक्रम में 7 राज्यों के प्रतिभागियों ने भाग लिया था। यह अवार्ड आयशा फाउंडेशन के अध्यक्ष आयशा फातिमा आमिर , मिस इंडिया साउथ 2021 मिस सुहासिनी, ऑल इंडिया कराटे कोच पल्लवी द्वारा प्रदान किया गया।