इंदौर संभाग में सेवा संकल्प अभियान के तहत विविध जनसेवा गतिविधियां

इंदौर 
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश के साथ इंदौर संभाग के विभिन्न जिलों में भी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ व्यापक जनभागीदारी के साथ हुआ। अभियान के अंतर्गत रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण, दिव्यांगजन सहायता, महिला सशक्तिकरण, जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने सहित विभिन्न जनसेवा गतिविधियां आयोजित की गईं। इन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, युवाओं, विद्यार्थियों, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं तथा आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
झाबुआ में लगभग 7 लाख दीपों से जगमगाया जिला
झाबुआ जिले में अभियान के शुभारंभ अवसर पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग 7 लाख दीप प्रज्ज्वलित किए गए। ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों, सार्वजनिक स्थलों तथा 4 लाख 62 हजार हितग्राही परिवारों के घरों में एक साथ दीप जलाए गए। प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं नगरीय वार्ड मंथ न्यूनतम 500 दीप प्रज्ज्वलित किए गए, जबकि लगभग 900 सार्वजनिक स्थलों पर भी आयोजन हुआ। 100 प्रमुख स्थानों पर विशेष लाइटिंग तथा 50 चिन्हित स्थलों पर विशेष दीप प्रज्ज्वलन किया गया। जिले के 11 आइकॉनिक स्थानों पर भी कार्यक्रम आयोजित हुए। जिला स्तरीय कार्यक्रम पॉलिटेक्निक कॉलेज में हुआ, जहां एक साथ 10 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए गए।
झाबुआ में ‘नमो युवा शक्ति’ कार्यक्रम में स्व-सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 300 महिलाओं तथा युवतियों ने सहभागिता की। महिलाओं ने आजीविका एवं आत्मनिर्भरता के अनुभव साझा किए। कबड्डी, खो-खो एवं चेयर रेस सहित खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। जिले में आयोजित रक्तदान शिविर में 142 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ तथा अभियान अवधि में 1000 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही हाथीपावा पहाड़ी से पौधारोपण अभियान का शुभारंभ कर जिले में एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। शुभारंभ अवसर पर 2 हजार पौधे लगाए गए।
खंडवा में रक्तदान के साथ दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित
खंडवा जिले में जिला चिकित्सालय, ग्राम सिरपुर एवं ओंकारेश्वर में रक्तदान शिविर आयोजित हुए, जिनमें कुल 68 यूनिट रक्तदान हुआ। इसी क्रम में जिला पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजित शिविर में 106 दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित किए गए। इनमें श्रवण यंत्र, बैसाखी, वॉकर, ट्राईसाइकिल, वॉकिंग स्टिक, व्हीलचेयर एवं मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल शामिल हैं।
बड़वानी में 500 यूनिट से अधिक रक्तदान
बड़वानी जिले में जिला मुख्यालय तथा सेंधवा में वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों से अभियान का शुभारंभ हुआ। सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों, पुलिस एवं होमगार्ड, एनसीसी कैडेट्स, विभिन्न संस्थाओं तथा युवाओं ने सहभागिता की। समाचार लेखन तक जिले में 500 यूनिट से अधिक रक्तदान हुआ। रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया।
इंदौर जिले में पहले दिन 350 यूनिट रक्तदान
इंदौर जिले में अभियान के प्रथम दिन 27 शासकीय एवं निजी चिकित्सा महाविद्यालयों तथा विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं में रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। इनमें सामाजिक संगठनों, युवाओं एवं आम नागरिकों ने सहभागिता की। पहले दिन समाचार लेखन तक जिले में 350 यूनिट रक्तदान किया जा चुका था। शिविरों का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के साथ स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
धार में 257 यूनिट रक्तदान, जैविक हाट का शुभारंभ
धार जिले में जिला अस्पताल सहित धार, कुक्षी, मनावर, सरदारपुर, बदनावर, धरमपुरी एवं गंधवानी में आयोजित रक्तदान शिविरों में कुल 257 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। इसके साथ ही सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जैविक हाट का शुभारंभ किया गया। इसमें विभिन्न विकासखंडों से किसान जैविक एवं प्राकृतिक उत्पाद लेकर पहुंचे। सब्जियों, दालों, अनाज, मसालों सहित विभिन्न उत्पादों के साथ गिर नस्ल के शुद्ध घी की बिक्री हुई। जैविक उत्पादों सहित कुल 1.50 लाख रुपये से अधिक की बिक्री दर्ज की गई।
बुरहानपुर में जिला चिकित्सालय सहित नेपानगर एवं शाहपुर में रक्तदान शिविर
बुरहानपुर जिले में जिला चिकित्सालय के ब्लड सेंटर में मेगा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसके साथ नेपानगर एवं शाहपुर में भी शिविर लगा…

Source – pro