पीथमपुर में प्रताप ग्रुप की दो अत्याधुनिक विनिर्माण इकाइयों का शुभारंभ

Pratap Group pithampur
Pratap Group pithampur

स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क, पीथमपुर में प्रताप ग्रुप की दो अत्याधुनिक विनिर्माण इकाइयों Corsis Industries, Plot No. 98 एवं Voltters Technologies Pvt. Ltd., Plot No. 100 का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा आज किया जाएगा।

कार्यक्रम में श्री गजेन्द्र
सिंह शेखावत माननीय केन्द्रीय पर्यटन मंत्री भारत सरकार भी शामिल।

Plot No. 98 पर Corsis Industries द्वारा लगभग ₹350 करोड़ के नियोजित निवेश से अत्याधुनिक Optical Fibre Manufacturing Plant स्थापित किया गया है। लगभग 8,067 वर्गमीटर क्षेत्र में स्थापित इस संयंत्र की वार्षिक उत्पादन क्षमता 5.5 मिलियन फाइबर किलोमीटर है। इकाई से लगभग 300 प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने की संभावना है।

इस संयंत्र में निर्मित ऑप्टिकल फाइबर का उपयोग ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी, 5G नेटवर्क, FTTH, डेटा सेंटर, स्मार्ट सिटी, रक्षा एवं अन्य रणनीतिक संचार अवसंरचना में किया जाएगा। यह परियोजना डिजिटल कनेक्टिविटी के विस्तार के साथ Digital India, Make in India एवं Atmanirbhar Bharat के उद्देश्यों को गति प्रदान करेगी।

वहीं Plot No. 100 पर Voltters Technologies Pvt. Ltd. द्वारा लगभग ₹300 करोड़ के नियोजित निवेश से Battery Energy Storage Systems (BESS) एवं Lithium-ion Battery Solutions के निर्माण हेतु अत्याधुनिक संयंत्र स्थापित किया गया है। लगभग 20,505 वर्गमीटर क्षेत्र में स्थापित इस संयंत्र की उत्पादन क्षमता 3 GWh है तथा इससे लगभग 250 प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने की संभावना है।

संयंत्र में Industry 4.0 आधारित स्वचालन एवं रोबोटिक असेंबली लाइन का उपयोग किया गया है। यह इकाई Renewable Energy Integration, Commercial एवं Industrial Applications तथा भारत के Clean Energy Transition को समर्थन प्रदान करेगी।

इन दोनों परियोजनाओं के माध्यम से पीथमपुर में कुल लगभग ₹650 करोड़ का निवेश तथा लगभग 550 प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने की संभावना है। दोनों इकाइयां उच्च तकनीक आधारित विनिर्माण एवं स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में मध्यप्रदेश की औद्योगिक क्षमताओं को और मजबूत करेंगी। समूह द्वारा पीथमपुर में कुल ₹1,140 करोड़ से अधिक का प्रस्तावित निवेश किया जा रहा है

Source – pro