सोने और चांदी के वायदा भावों में बड़ी गिरावट दर्ज

gold and silver rate down
gold and silver rate down

सोने और चांदी के वायदा भावों में  घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का अगस्त वायदा 2,000 रुपये से अधिक और चांदी का जुलाई वायदा 6,000 रुपये से ज्यादा टूटकर कारोबार कर रहा था। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी कीमती धातुएं कमजोर नजर आईं, जिसका सीधा असर भारतीय बाजारों पर पड़ा।

घरेलू वायदा बाजार, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएकस) पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट खबर लिखे जाने तक 2,031 रुपये की गिरावट के साथ 1,47,278 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। यह आज 2,134 रुपये की गिरावट के साथ 1,47,175 रुपये के भाव पर खुला था, जबकि इसका पिछला बंद भाव 1,49,309 रुपये था। दिन के कारोबार में इसने 1,47,737 रुपये का उच्च और 1,47,040 रुपये का निम्न स्तर छुआ। इस साल सोने ने 1,80,779 रुपये का सर्वोच्च स्तर भी देखा है। चांदी के जुलाई वायदा अनुबंध में भी तेज गिरावट जारी रही।gold and silver rate down

एमसीएक्स पर यह खबर लिखे जाने तक 6,493 रुपये की कमी के साथ 2,31,079 रुपये प्रति किलोग्राम पर था। चांदी आज 5,201 रुपये की गिरावट के साथ 2,32,371 रुपये पर खुली थी, जबकि पिछला बंद भाव 2,37,572 रुपये था। आज चांदी ने 2,33,166 रुपये का दिन का उच्च और 2,30,621 रुपये का निम्न स्तर बनाया। इस साल चांदी 4,20,048 रुपये किलो के उच्चतम स्तर को छू चुकी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स पर भी सोने और चांदी के वायदा भावों में सुस्ती बरकरार रही। खबर लिखे जाने के समय, सोना 63.40 डॉलर की गिरावट के साथ 4,182.50 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी 1.88 डॉलर की कमी के साथ 64.43 डॉलर प्रति औंस पर थी। इस साल सोने का सर्वोच्च स्तर 5,586.20 डॉलर और चांदी का 121.79 डॉलर प्रति औंस रहा है।

Source – ems