रेत मंडी से 3 डंपर जब्त

इंदौर। रेत मंडी में लंबे समय से अवैध तरीके से डंपर खड़े हो रहे थे। कई डंपरों पर प्रशासन कार्रवाई कर चुका है। इसके बावजूद डंपर मालिक मनमानी कर रहे थे।
मालिकों को सबक सिखाने कलेक्टर के निर्देश पर बिचौली क्षेत्र में राजस्व, खनिज एवं पुलिस ने देवगुराडिय़ा रोड स्थित रेत मंडी में औचक निरीक्षण एसडीएम अजय शुक्ला ने किया। इस दौरान तहसीलदार अनिल पटेल, जिला खनिज अधिकारी जयदीप नामदेव, थाना प्रभारी करणी सिंह, खनिज निरीक्षक स्वाति, आलोक अग्रवाल सहित राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की टीम उपस्थित रही। निरीक्षण के दौरान सडक़ किनारे खड़े डंपरों द्वारा यातायात बाधित किया जाना तथा कुछ वाहनों में ओवरलोडिंग पाई गई। इस पर टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 3 डंपरों को जब्त कर खुडैल थाना परिसर में खड़ा कराया गया है। बताया गया कि अन्य 7 वाहनों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। प्रशासन द्वारा अवैध परिवहन, ओवरलोडिंग तथा यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले वाहनों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखी जाएगी। कार्रवाई से डम्पर चालकों और मालिकों में हडक़ंप मच गया है।