दोस्तों ने युवक पर चाकू से हमला कर की हत्या

Crime in indore
Crime in indore

इंदौर । द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में गुरुवार रात हत्या की दूसरी घटना हो गई। चार दोस्तों ने कैफे के सामने युवक पर चाकू और डंडे से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। एक दिन में हत्या की दो घटना से पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान उठ रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का नाम किश पिता महेंद्र श्रीवास्तव 23 साल निवासी हवा बंगला है।

बताया जाता है कि उसे रात्रि 10: 20 बजे 60 फीट रोड स्थित कैफे के सामने चार दोस्तों ने आपसी विवाद के चलते चाकू और डंडे से हमला कर दिया जिसमें वह जान बचाकर श्री राम नगर मैदान की ओर भाग जहां वह गिर गया। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपियों को पकडऩे के लिए देर रात उनके घर और अन्य ठिकानों पर छापे मारे मगर उनका पता नहीं चला। फरियादी रोशनी पति महेंद्र श्रीवास्तव निवासी विदुर नगर की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी अंकित पिता मुकेश पाल, अनिकेत पाल,गौरव काला , सभी निवासी अहिर खेड़ी और शिवपाल निवासी विदुर नगर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कियाहै।
इसी प्रकार द्वारका पुरी क्षेत्र में रहने वाले हरीश पिता नंदू कम 30 साल कदम निवासी द्वारकापुरी का कल रात परिवार के सदस्यों से घरेलू बात को लेकर विवाद हो गया जिसमें चाकू लगने से उसकी मौत हो गई। पत्नी शीतल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में देवर पवन और सास पुष्पा बाई पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।