कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर 2 करोड़ रुपये मूल्य की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त

इंदौर सांवेर तहसील के ग्राम कजलाना स्थित खसरा क्रमांक 97/2/1, रकबा 0.70 हेक्टेयर भूमि, जो एमपीआरडीसी द्वारा इंदौर-उज्जैन सिक्स लेन सड़क परियोजना के लिए भू-अर्जन उपरांत शासकीय भूमि के रूप में दर्ज है, पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा दिनांक 02 जून 2026 की रात्रि में गिट्टी एवं मुरम डालकर अवैध कब्जे का प्रयास किया गया।
मामले की जानकारी प्राप्त होने पर कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशानुसार एसडीएम के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी उपस्थित रहे।
राजस्व अमले ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से डाली गई गिट्टी एवं मुरम को हटवाते हुए शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। उक्त भूमि का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 2 करोड़ रुपये बताया गया है।
प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार के अतिक्रमण अथवा अवैध कब्जे के प्रयासों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
Source – pro