बढ़ेगा ट्रकों का भाड़ा….

इंदौर। मिडिल ईस्ट में तनाव के चलते पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। बीते 11 दिन में चार बार बढ़ोतरी हो चुकी है। इंदौर में ही डीजल 100 रुपए प्रति लीटर के करीब हो चुका है। अब ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने सभी ट्रक आपरेटर्स को चरणबद्ध रूप से माल भाड़ा बढ़ाने के लिए कहा है। Truck fares will increase…
ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस में ट्रैफिक कमेटी के चेयरमैन सीएल मुकाती ने सभी ट्रांसपोर्टर को इस संबंध में पत्र लिखा है। इसमें वर्तमान किराए में चरणबद्ध तरीके से 20 से 25 फीसदी की बढ़ोतरी के लिए कहा गया है। इसमें लिखा है कि व्यापार, वाहन और परिवहन उद्योग को बचाने के लिए यह जरूरी है। समय रहते भाड़े में बढ़ोतरी नहीं हुई तो हजारों वाहन खड़े हो जाएंगे।
मुकाती ने बताया कि परिवहन उद्योग की हालत खराब है। टायर, पार्टस, आय़ल, तेल के साथ ही यूरो 6 के कारण इलेक्ट्रानिक उपकरण व सेसर, टोल टैक्स सभी महंगा हो गया है। उधर वाहन 30-40 फीसदी तक खाली चल रहे हैं। ट्रक की ईएमआई, बीमा, परमिट फीस के कारण ड्राइवर-कंडक्टर का वेतन देना भी मुश्किल हो रहा है।