1 लाख 55 हजार रुपए बाजार मूल्य की अवैध मदिरा एवं वाहन जप्त

Illegal liquor

Illegal liquor and vehicles worth Rs 1.55 lakh seized
Illegal liquor and vehicles worth Rs 1.55 lakh seized

इंदौर कलेक्टर जिला इंदौर शिवम वर्मा के आदेश एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी के निर्देशानुसार कंट्रोलर श्री देवेश चतुर्वेदी एवं डिप्टी कंट्रोलर श्री मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। Illegal liquor

इसी क्रम में आज वृत्त देपालपुर अंतर्गत उप निरीक्षक श्री भगवानदास अहरवार एवं उनकी टीम द्वारा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर काली बिल्लौद रोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक MP09-DZ8265 को रोका गया। वाहन पर सवार निवासी इंदौर संजय पिता अमरसिंह एवं सुनील पिता भंवरसिंह द्वारा अवैध मदिरा का परिवहन किया जा रहा था।

तलाशी के दौरान एक झोले से 24 नग बोल्ट बीयर केन जप्त की गईं। जप्त मदिरा एवं वाहन का कुल अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 1 लाख 55 हजार रुपए आंका गया है। उक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। कार्यवाही में आरक्षक सुश्री राशि सोलट, श्री रवींद्र कुमार बघेल एवं श्री सावन सिसोदिया का सराहनीय योगदान रहा।

Source – mpinfo