स्टेज केरिज परमिट पर संचालित 15 वर्ष से अधिक पुरानी 72 यात्री बसों के परमिट किए निरस्त

इंदौर संभाग में निरंतर जारी रहेगी इस तरह की कार्रवाई

Permits of 72 passenger buses older than 15 years operating on stage carriage permits cancelled
इंदौर,
आरटीओ इंदौर द्वारा जन सुविधा एवं जन सुरक्षा को देखते हुए इंदौर संभाग में संचालित 15 वर्ष से अधिक पुरानी 136 यात्री बसों के मालिकों को स्टेज केरिज परमिट पर अद्यतन मॉडल की (नवीन वाहन) यात्री बस प्रतिस्थापन कराने हेतु नोटिस जारी किए गए थे। इन वाहन मालिकों को जब पूर्व में ये परमिट जारी किए गए थे तब उन्हें इस शर्त के साथ परमिट जारी किया गया था कि वे परमिट पर किसी भी समय 15 वर्ष से अधिक पुरानी बस का संचालन नहीं करेंगें। किंतु 64 वाहन स्वामियों द्वारा ही समयावधि में परमिट पर अद्यतन मॉडल की (नवीन वाहन) बसें प्रतिस्थापन करायी गई, शेष 72 बस मालिकों द्वारा परमिट पर नवीन बस प्रतिस्थापन नहीं कराया गया है।
इन बसों की सूची संभाग के सभी पुलिस अधीक्षक, सभी डीटीओ, परिवहन सुरक्षा स्क्वार्ड को वाहनें संचालित पाई जाने पर जप्त करने हेतु प्रेषित की गई थी । उक्त 72 बसों के स्थाई परमिट संभागायुक्त व क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार इंदौर संभाग डॉ. सुदाम खाड़े द्वारा निरस्त किए गए। पूर्व में भी इस प्रकार की 136 यात्री बसों के परमिट निरस्त किए गए हैं। इस तरह की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

source – mpinfo