दोपहिया वाहन सहित 75 पाव देशी मदिरा जब्त

इंदौर कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के आदेशानुसार एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी के निर्देशन में इंदौर जिले में अवैध मदिरा के क्रय-विक्रय, परिवहन एवं भण्डारण पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
Also Read – पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
इसी सिलसिले में मंगलवार को वृत्त आंतरिक 2 प्रभारी जया मुजाल्दे ने अपनी टीम के साथ बीजलपुर क्षेत्र में सायंकालीन गश्त के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना पर ट्रेजर टाउन कॉलोनी के पीछे छापरी नामक स्थान पर दोपहिया वाहन से 75 पाव देशी मदिरा मसाला व प्लेन के जब्त की गई। illigal desi sharab
आबकारी का वाहन देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपी के विरुद्ध म.प्र.आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। जब्त मदिरा एवं वाहन की कुल कीमत लगभग 86000 रुपए निकाली गई है। आज की कार्यवाही में वृत्त प्रभारी आबकारी उप निरीक्षक जया मुजाल्दे एवं आबकारी आरक्षक उस्मान मिर्जा, एलन बघेल और ड्राइवर रफीक का सराहनीय योगदान रहा।
source – pro
