HPV Vaccination Mega Campaign – टीकाकरण के इतिहास में बनाया अभूतपूर्व कीर्तिमान
HPV Vaccination Mega Campaign

इंदौर इंदौर ने 9 अप्रैल को एच.पी.वी. टीकाकरण कर अभियान में प्रदेश में एक दिन में सर्वाधिक 3664 टीका लगाने की उपलब्धि हासिल की, साथ ही इस सफलता को और बढ़ाते हुए यह आंकड़ा 10 अप्रैल को 4487 पहुँचा और इंदौर ने अपने बनाए रिकार्ड को दूसरे ही दिन दोहराते हुए अब तक के सबसे ऊँचे स्तर पर इसे स्थापित किया है।
उसी तारतत्म्य में इंदौर में 09 एवं 10 अप्रैल को जिला प्रशासन तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग तथा महिला बाल विकास के सहयोग से एच.पी.वी. टीकाकरण महाअभियान संचालित किया जा रहा है।
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के नेतृत्व में एवं जिला पंचायत सी.ई.ओ. श्री सिद्धार्थ जैन के मार्गदर्शन में एच.पी.वी. टीकाकरण को महाअभियान के रुप में संचालित किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हासानी एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. तरुण गुप्ता द्वारा बनाई गई सूक्ष्म कार्ययोजना के अनुसार कार्य कर इस महाअभियान को संचालित किया जा रहा है।
आज इंदौर में लगभग 229 टीकाकरण सत्र आयोजित किए गए, जिसमें 87 ग्रामीण क्षेत्र में तथा 142 शहरी क्षेत्रों में आयोजित किए गए। इन टीकाकरण सत्रों में 43 शासकीय विद्यालय एवं 118 निजी विद्यालय सम्मिलित हैं, इसके अतिरिक्त समस्त स्वास्थ्य संस्थाओं पर भी टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया। इस महाअभियान में आज लगभग 1000 अधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा इस अभियान में सहभागिता की गई।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत इंदौर श्री सिद्धार्य जैन ने कहा कि कल हमने सबके सहयोग से टीम वर्क के माध्यम से और समन्वित प्रयासों के द्वारा टीकाकरण अभियान में उपलब्धि प्राप्त हुई है और इन प्रयासों को हमें सतत जारी रखना होगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हासानी ने कहा कि इंदौर ने 09 अप्रैल को 3664 टीके लगाकर यह साबित किया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और लगन से हम असंभव को संभव में बदल सकते हैं। आज भी आप लोगों ने जिस उत्साह, उमंग और ऊर्जा से काम किया है वह अद्भुत है। HPV Vaccination Mega Campaign
शहरी एवं ग्रामीण विकासखंडों में भी टीकाकरण सत्रों का अवलोकन और सुपरविजिन क्षेत्र के विभिन्न अधिकारियों द्वारा किया गया। आज 4487 टीके लगाए गये, इस अभियान के अंतर्गत अब तक कुल 14379 टीके लगाए जा चुके हैं।
आज इस महाअभियान की सफलता पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हासानी ने जिलाधीश श्री शिवम वर्मा मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन का आभार प्रर्दशन किया तथा सहयोगी विभागों को भी धन्यवाद ज्ञापित किया, साथ ही कार्यक्रम अधिकारियों, पैरामेडिकल स्टाफ, समस्त समन्वयकों एवं महाअभियान से जुड़े सभी व्यक्यिों को उनके सहयोग से महाअभियान को सफल बनाने के लिए बधाई प्रेषित की।
source – pro
