Viral Photo: सलमान, अनंत अंबानी की पीठ पर चढ़े हुए दिख रहे हैं

Salman is seen riding on Anant Ambani’s back.

 बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सलमान खान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर साझा की, जो कि काफी सुर्खियाँ बटोरीं। तस्वीर में सलमान उद्योगपति परिवार के सदस्य अनंत अंबानी के साथ बेहद मजेदार और दोस्ताना अंदाज में दिख रहे हैं। फोटो में सलमान, अनंत अंबानी की पीठ पर चढ़े हुए दिखाई देते हैं और दोनों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाती है। Salman Khan and Anant Ambani

सलमान ने तस्वीर के साथ खास और भावनात्मक कैप्शन भी लिखा, जिसमें उन्होंने कहा कि अगर किसी की याददाश्त कमजोर हो, तब यह बात लिख लो कि “यह आदमी देश को भी उठाएगा।” इस बयान ने फैंस के बीच काफी चर्चा पैदा कर दी और लोग अनंत के प्रति सलमान के विश्वास और सम्मान के रूप में देख रहे हैं। इसके साथ ही सलमान ने अनंत को अपना छोटा भाई बताकर उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन की कामना की। उन्होंने उन्हें दिल और दिमाग से मजबूत और बेहद सच्चे स्वभाव वाला इंसान बताया। इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएँ देखने को मिलीं। कई फैंस ने दोनों की बॉन्डिंग की तारीफ की और कहा कि यह दोस्ती बेहद प्यारी और दिल को छू लेने वाली है। कुछ लोगों ने सलमान खान के अंदाज़ को “स्वैग” और “फनी मोमेंट” बताते हुए उनकी जमकर सराहना की।
गौरतलब है कि सलमान खान ने इससे पहले भी अनंत अंबानी के जन्मदिन पर एक भावुक पोस्ट साझा किया था, जिसमें उन्होंने उन्हें सबसे निस्वार्थ और दयालु इंसानों में से एक बताया था और उन्हें कई लोगों के लिए प्रेरणा कहा था। कुल मिलाकर यह तस्वीर और पोस्ट दोनों ही सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बन गए हैं।

Source – ems