टिगरिया बादशाह क्षेत्र में अवैध गोदाम पर छापा, 22 हजार लीटर सॉल्वेंट जब्त
Illegal warehouse raided

इंदौर जिला प्रशासन ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए टिगरिया बादशाह क्षेत्र के समीप एक गोदाम पर बड़ी कार्रवाई की। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर एसडीएम निधि वर्मा के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने छापा मारकर भारी मात्रा में बिना लाइसेंस के संग्रहित सॉल्वेंट बरामद किया।
कार्रवाई के दौरान गोदाम में करीब 22,000 लीटर डिस्टिल्ड सॉल्वेंट अवैध रूप से रखा पाया गया। इसके अलावा मौके से आयल पेंट मिक्सर और पेंट रिमूवर भी मिले। जांच में सामने आया कि गोदाम संचालक के पास इन ज्वलनशील पदार्थों के भंडारण के लिए आवश्यक वैध लाइसेंस नहीं था। Illegal warehouse raided
सबसे गंभीर बात यह रही कि गोदाम में किसी प्रकार के फायर सेफ्टी सिस्टम मौजूद नहीं थे। ऐसे में किसी भी दुर्घटना की स्थिति में आसपास के क्षेत्र में बड़ा हादसा हो सकता था और जनहानि की आशंका बनी हुई थी।
Also Read – Jabalpur: 20 किलो नकली सोने की गिन्नियां और 11 मोबाइल जब्त
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार श्री नारायण नांदेडा ने मौके पर ही गोदाम को सील करने की कार्रवाई की। इस दौरान तहसीलदार श्री ओंकार मनाग्रे, सहायक खाद्य अधिकारी श्री अविनाश जैन तथा बाणगंगा थाने का पुलिस बल भी मौजूद था। यह गोदाम खातीवाला टैंक निवासी अब्दुल कादिर पिता फखरुद्दीन का है।
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने कहा कि अवैध रूप से ज्वलनशील पदार्थों का भंडारण करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
source – pro
