फाग उत्सव एंव होली मिलन समारोह का आयेजन”

प्रेमनारायण वेद
इंदौर- जांगड़ा पोरवाल समाज पंचायती सभा द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी होली के शुभ अवसर पर दो दिवसीय होलिका महोत्सव का आयेजन छत्रीबाग के पोरवाल परिसर नरसिंह मंदिर मे किया गया है शनिवार 23 मार्च 2024 को फाग उत्सव मनाया गया। इसमे प्रसिद्ध भजन गायक द्वारका मंत्री की भजन संध्या का आयेजन किया गया जिसमे देर रात तक फाग गीतों पर समाजजन झूमे तत्तपश्चात प्रसादी का वितरण किया गया एंव सोमवार 25 मार्च को होली मिलन समारोह के अंतगर्त फूलपाती का आयेजन पोरवाल नवजागृति महिला मंडल के द्वारा एंव विभिन्न सामाजिक क्षैत्रों जैसे खेलकुद, शिक्षा व अन्य क्षैत्रो मे ख्याति प्राप्त समाज की प्रतिभाशाली बच्चों का प्रतिभा सम्मान समारोह के पश्चात स्नेह भोज का आयेजन रखा गया है । यह जानकारी समाज के अध्यक्ष रामदयाल फरक्या और उत्सव समिती के द्वारा दी गयी।
