अखिल भारतीय पोरवाल महिला महासभा (जिला इकाई मंदसौर)
सयुंक्त तत्वावधान मे विशाल निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर

अखिल भारतीय पोरवाल महिला महासभा जिला इकाई मंदसौर एवं स्वर्गीय श्री बाबूलालजी फरक्या, स्वर्गीय श्रीमती गीताबाई फरक्या की स्मृति में श्री कैलाशचंद जी अशोक कुमार जी फरक्या एवं श्री हरिओम सुनील कुमारजी फरक्या के सयुंक्त तत्वावधान मे विशाल निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर सिंधी धर्मशाला पिपलिया मंडी पर संपन्न हुआ इस चिकित्सा शिविर मे गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल उदयपुर के सहयोग से लगाया गया!

शिविर में नाक कान गला रोग विशेषज्ञ,त्वचा रोग विशेषज्ञ,हृदय रोग विशेषज्ञ,जनरल फिजिशियन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ आदि डॉक्टर उपस्थित थे लगभग 250 से भी ज्यादा लोग लाभान्वित हुए शिविर में सर्वप्रथम डॉक्टर्स का स्वागत अखिल भारतीय पोरवाल महासभा महिला इकाई जिला मंदसौर के सदस्यों द्वारा किया गया l
