“जांगड़ा पोरवाल समाज के चुनाव संपन्न”


-प्रेमनारायण वेद
इंदौर- जांगड़ा पोरवाल पंचायती सभा के बहुप्रतिष्ठित एंव बहुप्रतिक्षित चुनाव गरिमामय एंव शांतिपूर्ण तरीके से रविवार को संपन्न हुए। समाज के छत्रीबाग स्थित नरसिंह मंदिर के पोरवाल परिसर मे सुबह से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई जो दोपहर तक चली। जिसमे पुरूष वर्ग मे 34 मे से 20 एंव महिला वर्ग की 10 मे से 05 प्रत्याशी का चयन टोटल 25 प्रत्याशी चुने जाने थे। जिसमे समाजजनों ने बड़े उत्साह से एंवम् बढ़चढ़ कर हिस्सा लेकर इस चुनाव को ऐतेहासिक और यादगार बना दिया पिछले कई चुनावों के मुकाबले इस बार सर्वाधिक मतदान हुआ देर रात तक चली मतगणना के समय भी वहा पर उपस्थित सैकड़ौं समाजजनों का उत्साह देखते ही बनता था।

मतगणना पूर्ण होने पर जो चुनाव परिणामों की घोषणा चुनाव
निर्वाचन समिती द्वारा की गयी जिसके अनुसार महिला वर्ग से श्रीमती कमल घरिया,हेमलता घाटिया,मंजू धनोतिया,डा़.प्रियंका गुप्ता,कविता भैंसोटा एंव पुरूष वर्ग से रामदयाल रतनलाल फरक्या,देवेन्द्र मेहता,कृष्णकांत मुजावदिया, संतोष मेहता,अमित मेहता,मोहन धनोतिया, रोहित काला,राजकुमार मेहता,रामस्वरूप मांदलिया,श्यामसुंदर मुजावदिया,अशोक मेहता,गोविंद गुप्ता,बलराम गुप्ता,श्रीराम मांदलिया,निलेश पोरवाल, अजय मंडवारिया,अरूण धनोतिया,महेश धनोतिया, राहुल धनोतिया एंव मयंक रत्नावत आदि के सिर पर जीत का सेहरा बंधा। जांगड़ा पोरवाल पंचायती सभा की समंवय समिती द्वारा समाजजनों और निर्वाचन समिती के प्रति आभार प्रकट किया गया और सभी विजयी प्रत्याशियों को शुभकामना और बधाई दी गयी।