Viral Video: ब्लैक पैंथर और तेंदुआ एक साथ पानी पीते नजर आ रहे

Black panther and leopard seen drinking water together

बेंगलुरु कर्नाटक के भद्रा टाइगर रिजर्व से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस दुर्लभ वीडियो में एक ब्लैक पैंथर और एक तेंदुआ एक साथ शांत मुद्रा में पानी पीते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में दोनों बड़े जंगली जानवर बेहद करीब खड़े दिखाई देते हैं। पानी में उनकी परछाइयां इस दृश्य को और भी आकर्षक बना देती हैं। आमतौर पर जंगली शिकारी जानवर पानी पीते समय सतर्क और दूरी बनाकर रखते हैं। ऐसे में उनका इस तरह एक-दूसरे के पास रहना वन्यजीव प्रेमियों के लिए हैरान करने वाला है।  Black panther and leopard seen drinking water together
क्यों खास है यह नजारा?
तेंदुए भारत के कई जंगलों में पाए जाते हैं, लेकिन दो वयस्क तेंदुओं का एक साथ दिखना आसान नहीं होता। इससे भी ज्यादा दुर्लभ बात यह है कि उनमें से एक ब्लैक पैंथर है। दरअसल, ब्लैक पैंथर कोई अलग प्रजाति नहीं, बल्कि मेलानिस्टिक तेंदुआ होता है, जिसकी त्वचा गहरे काले रंग की दिखती है। ब्लैक पैंथर आमतौर पर छिपकर रहने वाला और बेहद सतर्क जीव माना जाता है। दिन के उजाले में उसका दिखना दुर्लभ बात होती है, और किसी दूसरे तेंदुए के साथ इस तरह शांत दिखाई देना तो और भी असामान्य घटना है।
सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर द_व्हाइल्डे_केप्चर्स नामक अकाउंट से साझा किया गया है। लाखों बार देखे जा चुके इस वीडियो पर यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, आपके असाधारण प्रयासों के लिए धन्यवाद, ऐसा लगता है जैसे हम खुद जंगल में हों। वहीं दूसरे ने इसे अविश्वसनीय फुटेज करार दिया है। यह वीडियो भारत के जंगलों की रहस्यमयी और अनदेखी दुनिया की एक खास झलक पेश करता है, जिसे देखकर लोग रोमांचित हो उठे हैं।

source – ems