SNC सोसायटी कोटा के तत्वाधान में दुर्लभ सिक्के नोट एवं स्टाम्प की तीन दिवसीय प्रदर्शनी महेश्वरी भवन कोटा में संपन्न
शामगढ़ नगर से शंख चाय के नरेंद्र मुजावदिया ने सिक्को एवं नोट के दुर्लभ संग्रहण का स्टॉल लगाकर उक्त प्रदर्शनी में भाग लिया

कोटा /शामगढ़
दुर्लभ सिक्के नोट्स एवं स्टांप की प्रदर्शनी लगाने वाली संस्था SNC सोसायटी द्वारा दिनांक 28, 29, 30 नवंबर2025 को माहेश्वरी भवन कोटा में दुर्लभ सिक्के नोट्स एवं स्टांप की एक भव्य प्रदर्शनी एग्जीबिशन का आयोजन किया जिसमें देश भर के सिक्के नोट्स संग्रहणकर्ता संस्थाओं एवं व्यक्तियों ने भाग लिया शामगढ़ नगर से वरिष्ठ व्यापारी शंख चाय के संचालक नरेंद्र मुजावदिया ने भी अपनी दुर्लभ वस्तुओं सिक्के नोट्स के साथ इस प्रदर्शनी में भाग लियाउन्होंने कई वर्षों से दुर्लभ सिक्को एवं नोट का संग्रहण किया हुआ है एवं इस प्रदर्शनी के माध्यम से अपनी वस्तुओं का प्रदर्शन किया जहां पर देश-विदेश से पधारे हुए कई लोगों ने इन इन दुर्लभ सिक्के नोट को देखकर नरेंद्रजी के बेहतर कलेक्शन की सराहना की नेता प्रतिपक्ष पश्चिम कोटा लवजी शर्मा युटुब फैन गुलाब भाई GNA कलेक्शन एवं SNC के डायरेक्टर सौरभजी लोधा भी स्टॉल पर पधारे एवं अवलोकन किया
विदित है कि नरेंद्र जी मुजावदिया शामगढ़ नगर में एक से एक पुराने सिक्के नोट्स एवं एंटीक आइटमों के संग्रहणकर्ता है और आपने इन आइटमों के एल्बम बना रखे हैं फ्रेम बना रखी हैं जो की बहुत ही दुर्लभ वस्तुएं हैं कभी-कभी देखने को मिलती हैं। उक्त एग्जीबिशन में आपने भाग लेकर नगर एवं जिले का नाम रोशन किया है बहुत-बहुत बधाई शुभकामनाएं
