उन्हेंल में मिला दो मुंहा सांप

Two headed snake found in unhel near ujjain
Two headed snake found in unhel near ujjain
Photo Credit – Naidunia

इंदौर। पिछले बुधवार उज्जैन जिले के अंतर्गत आने वाले उन्हेल गांव में एक बहुत ही दुर्लभ प्रजाति का सर्प देखा गया इसे देखने के लिए भीड़ उमड़ गई। बाद में इस सांप की खबर वन विभाग और पुलिस विभाग को दे दी गई और इसे वन विभाग की टीम अपने साथ ले गई। Two headed snake found in unhel near ujjain

गौरतलब है कि नागदा रोड़ पर महाकाल नामक के ढाबे के पास ही यह दोमुंहा साप जाते हुए देखा गया था इस सांप की सूचना जैसे ही आसपास के इलाकों में फैली वैसे ही वहां भीड़ लग गई।

Also Read – इंदौर में मिला उड़ने वाला सांप

भारी भीड़ को देखकर पुलिस वालों ने भीड़ को हटाया और वन विभाग की टीम को भी इसका सूचना दी। बताया जाता है कि इस तरह के सांपों को लेकर पहले भी तस्करी होती रही है। विभाग ने इसे जब्त कर बाद में इसे जंगल में छोड़ दिया।

इंदौर में मिला था उड़ने वाला सांप

गौरतलब है कि कुछ समय पहले इंदौर में एक उड़ने वाला दुर्लभ प्रजाति का सांप मिला था जिसे भी वन विभाग ने रेस्क्यू कर वन में वापस छोड़ दिया था।

लाबरिया भेरु एक मकान में की तीसरी मंजिल पर सांप को रेस्क्यू किया गया। यहां रहने वाला परिवार लकड़ी मंडी से जलाऊ लकड़ी लेकर आया था।

उसी जलाऊ लकड़ी के थैले में सांप मंडी से उनके घर पर आ गया और उनको अचानक दिखाई दिया, जिसके बाद सांप पकड़ने वाले महेंद्र श्रीवास्तव को बुलाया गया। flying snake found in indore

महेंद्र भी सांप को देखने के बाद अचरज में पड़ गए, क्योंकि यह सांप जंगली इलाके में पाया जाता है।

स्नेक कैचर महिंद्र की मानें तो इस सांप के ऊपर लगी स्किन रेडियम की तरह चमकती है। रात के अंधेरे में यह साफ चमकीला दिखाई देता है और इस सांप को उड़ने वाला सांप भी कहा जाता है।

इस सांप को पकड़ने के बाद पहले इसको गर्मी से राहत दिलाने के लिए पानी पिलाया गया और नहलाकर कैचर महेंद्र इसको जंगल में छोड़ आए।

 

News Posted By – Kamal