पोरवाल युवा संगठन द्वारा किया गया वृक्षारोपण, गौ सेवा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

महिदपुर रोड
21 अगस्त को श्री कृष्ण गोपाल गौशाला महिदपुर रोड एवं पोरवाल धर्मशाला महिदपुर रोड में गौ सेवा, वृक्षारोपण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन जिला इकाई एवं पोरवाल समाज महिदपुर रोड के संयुक्त तत्वाधान में किया गया, जिसमें पारस पीपल, अशोक, नीम और बेलपत्र के पौधे सुरक्षा गार्ड के साथ एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत लगाए गए। तत्पश्चात 12वीं कक्षा में 85% से ऊपर अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान भी किया गया। ।
इस अवसर पर पोरवाल युवा संगठन के संस्थापक श्री राजेंद्र जी संघवी, राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद जी डबकरा, प्रदेश अध्यक्ष अशोक जी पोरवाल, महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज जी कामरिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेंद्र जी उदिया, राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र जी काला, राष्ट्रीय सचिव नरेश जी सेठिया, प्रदेश सचिव अशोक जी पोरवाल, प्रदेश संगठन मंत्री अनिल जी सेठिया, रतलाम जिला अध्यक्ष कमल जी गुप्ता, पोरवाल समाज महिदपुर रोड नगर अध्यक्ष शिवनारायण जी पोरवाल, उज्जैन जिला अध्यक्ष गौरव जी मांदलिया, जिला उपाध्यक्ष पल्लव पोरवाल, विट्ठल मोदी ,प्रिंस गुप्ता, जिला संरक्षक आनंद फरक्या, जिला सचिव दीपक दानगढ़, संदीप फरक्या, रमेश फरक्या, बालकृष्ण पोरवाल, धर्मेंद्र पोरवाल नागदा, दिलीप कारा, राजेश पोरवाल, राजेश मोदी, टी टी पोरवाल, मधुसूदन पोरवाल सहित नागदा खाचरोद उन्हेल आलोट महिदपुर समस्त क्षेत्र से युवा संगठन के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारी, वरिष्ठ आशीर्वाद दाता एवं समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अनिल सेठिया द्वारा एवं आभार पल्लव पोरवाल द्वारा व्यक्त किया गया।
