समाज की प्रतिभा

झालरापाटन के साइकिलिस्ट कमलेश जी गुप्ता का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान –
झालरापाटन के कमलेश जी गुप्ता लगभग 30000km साइकलिंग कर चुके हैं,उन्हें सामर्थ्य सेवा संस्थान द्वारा ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड 2024 के लिए सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इनको साइकिलिंग के जरिए लोगों को सामाजिक जागृति,पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता के लिए दिया गया हैं।
यह कार्यक्रम जयपुर में आयोजित हुआ। इस समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बेरवा से साथ ही कैबिनेट मंत्री श्रीमान अविनाश जी गहलोत रहे।
