जांगड़ा पोरवाल समाज की प्रतिभा

पोरवाल समाज के गौरव डॉक्टर सौम्य सेठिया को बधाई
पोरवाल समाज ताल का एक और बेटा डॉक्टर सौम्य सेठिया अपना नाम कर गया |
ओम जी सेठिया और परिवार का सपना पूरा हुआ पिता का सीना गर्व से भर गया |
भविष्य को सुनहरी करने के लिए वर्तमान से लड़ना पड़ता है |
रातों की नींद को बेचकर कड़ी मेहनत करके पढ़ना पड़ता है |
सेठिया परिवार के पुण्य प्रताप का पुष्प डॉक्टर के रूप में खिल रहा है |
सेठिया परिवार, पोरवाल समाज को एक और चिकित्सक मिल रहा है |
जीवन में उन सभी ऊंचाइयों को छू लो जो देखी तुमने भविष्य के सपनों में |
माता-पिता का सिर गर्व से ऊंचा हो गया परिवार रिश्तेदारों और अपनों में |
सेठिया परिवार के ललाट पर डॉक्टर सौम्य सेठिया रूपी केसर का चंदन |
पोरवाल समाज ताल की ओर से डॉक्टर सौम्य सेठिया का अभिनंदन |
संजय गुप्ता ताल
