पोरवाल यूथ इंदौर की खोदरा महादेव (छोटा अमरनाथ)यात्रा का सफल आयोजन

पोरवाल यूथ इंदौर की खोदरा महादेव (छोटा अमरनाथ)यात्रा का सफल आयोजन

खोदरा महादेव (छोटा अमरनाथ) एवं बामनिया कुंड जहाँ प्रकृति इठलाती हैं और ज़िंदगी मुस्कुराती हैं l

…आज सुबह माँ अन्नपूर्णा के दर्शन के बाद वरिष्ठ समाजसेवी आदरणीय लेखराजजी पोरवाल एवं आदरणीय सुभाषजी धनोतिया आप दोनों ने सभी ऊर्जावान सदस्यों को ट्रैकिंग के लिए अपनी शुभकामनाएं दी उपरांत भगवा झंडा फहराकर ट्रैकिंग का शुभारंभ किया l 83 युवाओं का समूह भगवान नृसिंह के जयघोष के साथ सुबह 7:20 बजे ट्रेकिंग पर निकल पड़ा जहाँ चारों और फैली हरियाली, घने जंगल और घुमावदार पहाड़ियों ने साथियों को आनंदित कर दिया l सभी ने खोदरा महादेव के दर्शन कर प्राकृतिक सौंदर्य से ओतप्रोत खूबसूरत दृश्यों को निहारा और खूब जमकर फोटोग्राफी की l

जंगल में शाही पोहा, आलूबड़ा, केसर युक्त जलेबी ने सभी में नई ऊर्जा भर दी l भरपेट नाश्ते के उपरांत प्राकृतिक झरने में कलकल बहते पानी में स्नान किया l
सुस्वादु भोजन जिसमें दाल-बाफले लड्डू और श्रीखंड का सभी ने लुफ़्त लिया और ट्रैकिंग एक्सपर्ट सचिनजी से बहुत जल्द नई जगह ले जाने के वादे के साथ ट्रैकिंग का समापन हुआ और सभी सकुशल अपने घर पहुँच गए l
जो सदस्य किसी कारणवश नहीं आ पाए उन्हें सभी ने बहुत याद किया l

ट्रैकिंग में हमराही रहे साथियों ने तत्परता, आपसी सहयोग और जिस अनुशासन का प्रदर्शन किया उसके लिए आप सभी सदस्यों को अंतर्मन से धन्यवाद l

पोरवाल यूथ क्लब, इंदौर