जापान में जोरदार भूकम्प, घरों से लोग भागे

earthquake in japan
file photo

टोक्यो। जापान के पश्चिमी हिस्से में मंगलवार को 6.2 तीव्रता का भूकंप आया। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि भूकंप का केंद्र शिमाने प्रांत के पूर्वी क्षेत्र में स्थित था। फिलहाल जान-माल के नुकसान की कोई तत्काल सूचना नहीं मिली है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि भूकंप के तुरंत बाद सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और आधिकारिक सूचनाओं पर नजर बनाए रखने की अपील की है।जापान के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि संभावित नुकसान का आकलन करने के लिए सैन्य विमानों के जरिए हवाई निरीक्षण किया जा रहा है। फिलहाल किसी बड़े नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है। शिमाने प्रांत के यासुगी शहर में भूकंप के झटके जापान की शिंदो स्केल पर ऊपरी स्तर 5 तक दर्ज किए गए।

source – Agency