निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए राहुल गोरानी सम्मानित

इंदौर। धार्मिक और राजनीतिक क्षेत्र में पत्रकारिता जिस तरह धूमिल हुई है, पत्रकारिता जिस तरह जहरीली हुई है । उस प्रदूषण को स्वच्छ और निष्पक्ष रखने के लिए आज कई नामी गरामी पत्रकारों ने अपना पक्ष रखा । क्राइम दर्पण समाचार पत्र समूह के प्रबंध संपादक श्री संजय महेश्वरी जी के सानिध्य में एक विशाल डोम के अंतर्गत यह भव्य आयोजन हुआ । इस अवसर पर रोजाना न्यूज के संपादक एवं अधिमान्य पत्रकार राहुल गोरानी को निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया गया।
इसमें मुख्य रूप से विशेष अतिथि डीएसपी ग्रामीण इंदौर श्री उमाकांत चौधरी, शहर काजी जनाब डॉ इशरत अली काजी, सब इंस्पेक्टर दुर्गा सूर्यवंशी जी, सब इंस्पेक्टर पलासिया जगदीश मालवीय जी, सर्व धर्म संस्था के संस्थापक श्री मंजूर बैग साहब, उपाध्यक्ष रियाज खान ,पार्षद महेश चौधरी जी, पार्षद उस्मान जमीला खान, पार्षद रफीक खान, पार्षद संदीप दुबे जी, क्राइम दर्पण समाचार समूह के संपादक एच.एस.अली, सह संपादक रऊफ खान, उप संपादक नौशाद खान ,बाक पंचायत के सरपंच सोहराब पटेल, दैनिक दोपहर के संपादक नवनीत शुक्ला जी, पार्षद संदीप शिखा दुबे जी, उद्योगपति एवं समाजसेवी फैसल इब्राहिम भाई, समाजसेवी रितु छाबड़ा जी, एडवोकेट आई पी एस यादव एवम नर्मदा पुरम के वरिष्ठ पत्रकार कमलेश चौधरी के साथ तमाम वरिष्ठ जन उपस्थित थे ।

सभी ने अपने विचार रखे । सेलिब्रिटी अनामिका सीतलानी, पत्रकार पूजा चौहान,दुर्गेश रोशन, आकाश परमार , वरिष्ठ पत्रकार आरिफ बरकाती ,वरिष्ठ पत्रकार शब्बीर भाई आगा ,वरिष्ठ पत्रकार शब्बीर भाई बैग वाला, वरिष्ठ पत्रकार एवं संचालन कर्ता लोकेंद्र राठोर जी ,वरिष्ठ पत्रकार होशंगाबाद कमलेश चौधरी जी, पत्रकार सोहेल पठान, परदेसी पुरा विशेष वक्ता समीक्षा माहेश्वरी जी, सबका साथ विजय के प्रबंध संपादक संदीप जैन, समाजसेवी सदाकत कुरैशी, समाजसेवी सचिन तनेजा, राजेश तिवारी जी, एम खुजनेरी, राष्ट्रीय जागरूक उपभोक्ता समिति अध्यक्ष मुकेश अमोलिया, समाज सेवक हाजी मोहम्मद आरिफ खान । खुली किताब के संपादक जाकिर खान ,मोहम्मद मुस्तकीम सिद्दीकी, मनाली तुपलोंढे खुशबू जरखरिया, अजय असलकार, राकेश यादव, विक्रम सिकरवार, मोहन यादव , राजेंद्र पांचाल, भारती जैसवार, ज्या रेड्डी, संतोष गुणवान, किशौर मलैया, हितेश भाऊ, लेखराम यदुवंशी,अली नवाज, मास्टर उमर खान, सादिक खान, सलीम सोलंकी,मोईन बाबा, शकावत खत्री, आमिल चौधरी , सुधा श्रीवास्तव, संतोष गुणवान, आगर से दुर्गेश राठौर, रोशनी तोषनीवाल, रवि खरे एवं कई बुद्धिजीवी एवं समाजसेवी उपस्थित हुए ।
