सड़क और फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही जारी

जिला प्रशासन एवं नगर निगम की संयुक्त टीम ने खंडवा रोड़ से अतिक्रमण हटाये- दुकानदारों पर जुर्माना भी लगाया

Proceedings to remove encroachment from roads and footpaths underway

इंदौर   कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देशानुसार इंदौर में मुहिम चलाकर यातायात सुधार को दृष्टिगत रखते हुए सड़कों और फुटपाथों पर किये गए अतिक्रमण हटाने के लिए निरन्तर कार्यवाही जारी है। इसी सिलसिले में आज जिला प्रशासन एवं नगर निगम की संयुक्त टीमों द्वारा आईटी पार्क चौराहे से राधास्वामी तक कार्यवाही की गई।

इस कार्यवाही में एसडीएम श्री राकेश परमार के साथ नगर निगम के रिमूवल सुपरवाइजर श्री मोहित शर्मा, श्री मुकेश खरे एवं दल प्रभारी श्री विनीत तिवारी की उपस्थिति में संयुक्त दल द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। अतिक्रमण कार्यवाही में 4 दुकानों के विरूद्ध 6 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। साथ ही अनेक अस्थायी अतिक्रमण भी हटाये गये।

source – pro