पोरवाल बिंदणी ग्रुप का गणगौर कार्यक्रम

पोरवाल बिंदणी गूप अन्नपूर्णा नगर इंदौर की महिलाओं द्वारा अन्नपूर्णा नगर शिवमंदिर में गणगौर का कार्यक्रम बड़े हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया । ग्रूप की महिलाओ ने गणगौर के अतिसुंदर हास्स व्यंग दोहे एवं गीत सुनाये, माता के झाले प्रस्तुत किये गये । ग्रुप की सदस्या श्रीमती पिंकी दिलीप मीठा ने बताया कि पोरवाल बिंदणी ग्रूप द्वारा दिनांक 10 अप्रेल 2024 बुधवार को गणगौर माता का बाना, दूल्हा, दूल्हन एवं बैंड बाजे के लश्कर सहित अन्नपूर्णा मंदिर से निकाला जावेगा जो अन्नपूर्णा मंदिर से सुदामा नगर, मिश्र नगर, भवानीपुर कालोनी होते हुए अन्नपूर्णा नगर शिवमंदिर पर समापन होगा । कार्यक्रम में सविता मुजावदिया, ललिता वेद, डिम्पल पोरवाल, सोनल गुप्ता, सुशीला मीठा, नीलम पोरवाल, ज्योति काला, सुनीता रत्नावत एवं ग्रूप की अन्य महिलाओ ने भाग लिया। अंत में आभार श्रीमती सिम्पल पोरवाल ने व्यक्त किया ।
