पुलिस की बीडीडीएस टीम व सुरक्षा कर्मियों ने की मेट्रो स्टेशन की मॉक ड्रिल 

police mock drill metro station indore
police mock drill metro station indore

इन्दौर– शहर की सुरक्षा व्यवस्था तथा शहर में विभिन्न आयोजनों को दृष्टिगत रखते हुए इंदौर पुलिस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में शहर के महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था की चैकिंग व निरीक्षण एवं आपातकालीन स्थिति में पुलिस, प्रशासन व संस्थानों की क्या सुरक्षा तैयारियां है इसका भी जायजा लिया जा रहा है।

इसी अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त (आसूचना एवं सुरक्षा) अंकित सोनी एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (सुरक्षा) प्रमोद सोनकर के मार्गदर्शन में इंदौर पुलिस की सुरक्षा शाखा एवं बीडीडीएस टीम द्वारा आज इंदौर मेट्रो के गांधी नगर स्टेशन पर किसी आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु किस प्रकार बेहतर सुरक्षा संबंधी प्रबंधन किया जाए इस संबंध में मॉक ड्रिल की गई।

इस ड्रिल में सहायक पुलिस आयुक्त गांधी नगर रुबिना मिजवानी, सहायक पुलिस आयुक्त सुरक्षा अनिल कुमार मंडराह एवं बीडीडीएस प्रभारी खालिद मुश्ताक के मार्गदर्शन में, इंदौर पुलिस सुरक्षा शाखा, थाना स्टाफ एवं बीडीडीएस टीम द्वारा इंदौर मेट्रो के सुरक्षा कर्मियों को भी लेकर, किसी आपातकालीन परिस्थितियों/ लावारिस (विस्फोटक सामग्री वाली) वस्तु मिलने पर, किस प्रकार से कार्यवाही की जाए एवं जनता की सुरक्षा का ध्यान किस प्रकार रखा जाए आदि बातों का जीवंत अभ्यास कराया गया।

पुलिस अधिकारियों द्वारा मेट्रों स्टेशन पर किसी अप्रिय स्थिति में जान माल की सुरक्षा का ध्यान किस प्रकार रखेंगे और किन बातों का ध्यान रखेंगें, आदि के संबंध में सभी से बात की तथा उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।