पोरवाल महिला मंडल शामगढ़ द्वारा फाग महोत्सव धूमधाम से मनाया गया

शामगढ़     पोरवाल महिला मंडल शामगढ़ द्वारा स्थानीय पोरवाल मांगलिक भवन में फाग महोत्सव धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए महिला मंडल  सचिव श्रीमती सरोज दानगढ़ ने बताया है की फाग महोत्सव में पोरवाल महिला मंडल की 200 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया  जिसमें महिलाओं ने विभिन्न  देशों कि वेशभूषा एवम वहा की भारतीय  संस्कृति पर आधारित राजस्थानी राजपूती रजवाडी राष्ट्रभक्ति धार्मिक गुजराती बंगाली तथा दक्षिण भारत एवं अनेको ग्रुप के माध्यम से  नृत्य कर अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियाॅ दी

कार्यक्रम के प्रारंभ में  सभी वरिष्ठ पदाधिकारी श्रीमती संतोषजी धनोतिया , महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती सीमाजी चौधरी, श्रीमती संतोषजी सेठिया ,   श्रीमती प्रतिभा जी काला, श्रीमती सुमित्राजी मुजावदिया,  श्रीमती दीपिकाजी दानगढ़,श्रीमती शांताजी वेद श्रीमती निर्मलाजी चौधरी, श्रीमती मंजूजी मुजावदिया, द्वारा जगत जननी मां महिषासुर मर्दिनी देवी एवं राधा कृष्ण जी के चित्र पर माल्यार्पण कर गणेश  वंदना करके कार्यक्रम की शुरुआत महिला मंडल की वरिष्ठ पदाधिकारीगण एवं कार्यकारिणी द्वारा की गई एवं  समाज की सभी महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर फूलों से होली खेली तथा अंत में सभी महिलाओ द्वारा गरबा रास कर सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की। सभी टीमो की महिलाओं  को पुरस्कार श्रीमती सीमा मेहता श्रीमती डाली काला एवं श्रीमती सुनीता धनोतिया के सौजन्य से भेंट किए गए। संचालन श्रीमती  रानू चौधरी श्रीमती शिखा मांदलिया श्रीमती प्रीति मंडवारिया ने किया एवं अंत में आभार महिला मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती माधूरी काला ने व्यक्त किया।