पोरवाल महिला मंडल शामगढ़ द्वारा फाग महोत्सव मनाया गया


शामगढ़

पोरवाल महिला मंडल शामगढ़ द्वारा आज पोरवाल मांगलिक भवन में भाग महोत्सव उत्साह उमंग एवं आनंद के साथ मनाया गया सभी महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर भाग महोत्सव की शुभकामनाएं दी कार्यक्रम के प्रारंभ में महिला मंडल की वरिष्ठ सदस्यों एवंअतिथियों द्वारा दीप प्रचलन कर शुरुआत की गई महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती संतोष जगदीशजी सेठिया ने कहां है फाग का यह त्यौहार रंगो एवं गुलाल का त्यौहार ही नहीं बल्कि एक दूसरे से मेल मिलाप का भी त्यौहार है।

महिला मंडल सचिव श्रीमती सोना नवीनजी मेहता ने जानकारी देते हो बताया कि कार्यक्रम में 200 से अधिक महिलाएं उपस्थित रही एवं धार्मिक ग्रंथो पर आधारित प्रश्नोत्तरी भी की गई जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और बेहतरीन जवाब दिए श्रीमती सुनीता मुकेशजी धनोतिया व श्रीमती वंदना जितेंद्रजी चौधरी को पुरस्कृत भी किया गया कार्यक्रम का सफल शानदार संचालन श्रीमती स्नेहा रविजी पोरवाल द्वारा किया गया एवं आभार कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती राधा गोपालजी फरक्या ने माना