Patna News: वाहन चेकिंग के दौरान तीन पुलिसकर्मियों को रौंदा

पटना। पटना में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने वाहन जांच कर रहे तीन पुलिसकर्मियों को रौंद दिया। इसमें एक महिला सिपाही की मौत हो गई। वहीं एक दरोगा और एएसआई की हालत गंभीर है।
घटना एसकेपुरी थाना क्षेत्र स्थित अटल पथ पर हुई। इस हादसे के बाद इलाके में हडक़ंप मच गया। बताया जा रहा है कि एसके पुरी थाने की पुलिस अटल पथ पर वाहन चेकिंग अभियान में चला रही थी।
Also Read – Big Breaking News: राजा रघुवंशी की हत्या मामले में अब और एक नया अंधा मोड़
इसी दौरान स्कॉर्पियो गाड़ी ने चालक ने वाहन जांच कर रहे पुलिसकर्मियों पर ही गाड़ी चढ़ा दी। टक्कर मारने वाले वाहन का चालक फरार हो गया है। accident in patna
जानकारी के अनुसार, महिला पुलिस कर्मी कोमल कुमारी की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि जिस स्कॉर्पियो गाड़ी से यह हादसा हुआ है, उसपर भारतीय जनता पार्टी का झंडा लगा हुआ है। patna news
