एक व्यक्ति 80 नोट बदल सकता है, आज से बैंकों में प्रक्रिया शुरु

2000 rupee note exchange

2000 rupee note exchange
2000 rupee note exchange

इंदौर। 2 हजार रुपए के नोट बदलने की प्रक्रिया आज से सभी बैंकों में शुरु हो गई है। रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार बैंकों में अलग से जहां कैश काउंटर खोले गए है, वहीं एक व्यक्ति कम से कम 20 हजार रुपए के नोट बैंकों में बदल सकता है। या अपने खाते में जमा कर सकता है। सुबह के समय कहीं भी बैंकों के बाहर भीड़ नहीं रही और लोग निश्चित होकर नोट बदलने पहुंचे। एक आदमी दिन भर में कई बार अलग-अलग बैंकों में नोट बदल सकता है। एक व्यक्ति ने कहा कि सरकार काले धन से नहीं 2 हजार के नोट से मुक्ति चाहती है। बिना कोई दस्तावेज और लिखा पढ़ी की आज से नोट बदलना शुरु हुआ। 2000 rupee note exchange

सरकार ने पिछले दिनों 2 हजार के नोट चलन से बाहर कर दिए थे और रिजर्व बैंक ने इन नोटों को बदलने के निर्देश दिए थे। आज से बैंकों में नोट बदलने की प्रक्रिया शुरु हो गई। सुबह एसबीआई सहित अन्य बैंकों में जहां कैश काउंटर खोले गए और अलग से कर्मचारी भी तैनात किए गए वहीं 11 बजे से नोट बदलने के लिए लोगों का आना शुरु हो गया था। हालांकि कहीं भी नोट बदलने के लिए लोगों की भीड़ नहीं रही। 2000 rupee note exchange

सरकार ने एक बार में 20 हजार रुपए बदलने की सीमा तय की है। एक व्यक्ति अलग-अलग शाखाओं में जाकर नोट बदल सकता है। अर्थात कितनी भी राशि दिन भर में बदली जा सकती है। जो भी व्यक्ति नोट बदलेगा उसका रिकार्ड जरूर बैंक रखेगी। दिन भर बैंकों में नोट बदलने की प्रक्रिया चलेगी। किसी भी तरह की आपाधापी या हड़बड़हट नहीं रहेगी। निश्चिंत होकर लोग नोट बदलने बैंकों में जा सकते है। सुबह जैसे ही बैंकें खुली वैसे ही ग्राहकों के आने के बाद नोट बदलने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई थी। 30 सिंतबर तक सरकार ने नोट बदलने के निर्देश दिए है। पूरे 4 माह तक 2 हजार के नोट बदले जाएंगे।

Also Read – दो दशक से अलग पति-पत्नी का वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से कराया गया मिलाप

बाजार में 2 हजार के नोट कम संख्या में

इधर, अलग-अलग बैंकों में जब नोट जमा करने वाले लोगों से चर्चा की गई तो जानकारी आई की सरकार काले धन से नहीं बल्कि 2 हजार के नोट से मुक्ति चाहती है। कई लोगों ने यह बात कही। यह भी कहा कि 2 हजार के नोट पहले से ही बाजार में नहीं है। व्यापारियों, उद्योगपतियों और अन्य रसूखदारों के पास ही 2 हजार के नोट हो सकते है। पहले वर्ष 2016 में नोट बंदी हुई थी, तब बैंकों के बाहर महीनों तक लंबी-लंबी कतारे लगी थी।  2000 rupee note exchange इस बार ऐसा कोई दृश्य देखने को नहीं मिलेगा। शहर में एसबीआई की 75 व अन्य बैंकों की करीब 400 शाखाएं हैं। इस तरह लगभग 500 शाखाओं में आज से नोट बदले जा रहे है।