राजा टोडरमल जयंती और होली गोठ पर

16 गाँवो के पोरवाल समाज का सयुंक्त कार्यक्रम

मन्दसौर- राजा टोडरमल जयंती और होली गोठ के शुभ अवसर पर ग्रामीण क्षेत्र के 16 गाँवो के समाज बन्धुओ ने मिलकर सयुंक्त कार्यक्रम संपन्न आयोजित किया। जिसमे गाँव कचनारा, सूंठी, शक्करखेडी, जग्गाखेड़ी, पिपलिया कराडिया, कुन्ताखेडी, पाल्या मारू, निरधारी ,मालिया खेरखेडा, बैखेडा, हरि-सूरी, झलारा, कोटडी मांडा, बड़ोद, पानपुर ,उदपुरा एवं आसपास के जांगड़ा पोरवाल समाज के समाजजनो ने सामाजिक एकता का परिचय देते हुए सयुंक्त रूप से राजा टोडरमल जयन्ती मनाई।
उक्त कार्यक्रम मे समाज बंधुओ ने चल समारोह निकालकर,आरती पूजन व राजा टोडरमल के जीवन परिचय एवं पोरवाल समाज के इतिहास पर उदबोधन कार्यक्रम आयोजित किया।
जिसमे मुख्य अतिथि के रूप श्री जांगडा पोरवाल समाज न्यास मन्दसौर के अध्यक्ष – सम्मानीय श्री रमेश जी सेठिया मन्दसौर एवं सचिव- जगदीश जी काला (राष्ट्रीय महामंत्री- पोरवाल युवा संगठन ) उपस्थित रहकर राजा टोडरमल के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलनकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जगदीश काला मन्दसौर ने जांगड़ा पोरवाल समाज के इतिहास का वर्णन आठवी शताब्दी के गुर्जर प्राग्वाट प्रदेश से जांगल्य प्रदेश और मालवांचल मे ग्यारह वी शताब्दी के प्रवेश का वर्णन प्रामाणिक दस्तावेजो के साथ बताया। साथ ही राजा टोडरमल के बलिदान की कथा सुनाई। राजा टोडरमल ने दिल्ली क्षेत्र मे पोरवाल समाज के एक बहुत बडे घटक समूह के जमानतदार बनकर अपने प्राण न्योछावर कर दिए और समाज की रक्षा की। प्राचीन शिलालेख स्तंभ और मंदिर, भाट पोथियो और बही खाते प्रमाण हमे हमारे गौरवशाली इतिहास बताते है। हमे गौरवशाली इतिहास की जानकारी युवा पीढ़ी को पहुंचाना हमारा दायित्व है।

श्री रमेशचंद्र सेठिया ने कहा कि पोरवाल समाज की एक आवश्यक नियमावली होना चाहिए। अभी समाज मे कोई नियमावली नही है जिससे कई गंभीर समस्याए आ रही है। विवाह मे देरी, विजातीय विवाह,पारिवारिक कलह,बडे बुजुर्गो की अनदेखी समाज की प्रगति मे बाधा है। हमे चिंता नही, चिंतन की आवश्यकता है।
वरिष्ठ शिक्षक रामचंद्र जी गुप्ता सूंठी ने सभी परिवारो को शिक्षा की दो बात अपनाने की कही , पहली बात – भाई भाई से मनमुटाव नही रखे,,, परिवार को जोड़कर रखे। दूसरी बात- परिवार की बहू बेटिया अपने परिवार को जोड़कर चले। जेठानी सासू मा और देराणी संवाद बनाए रखे।
कार्यक्रम मे पोरवाल समाज के सेवानिवृत्त शिक्षको श्री लाल जी धनोतिया शक्करखेड़ी, श्री रामचंद्र जी गुप्ता, रामप्रसाद जी डबकरा सूंठी, सत्यनारायण जी सेठिया जग्गाखेड़ी का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया गया।
जांगडा पोरवाल समाज के समाज बन्धुओ महिला मंडल और वरिष्ठजनो के मार्गदर्शन मे इस अवसर पर अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन के अनेक सक्रिय युवाओ का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम कचनारा स्थित बाबा रामदेव मंदिर परिसर पर आयोजित किया गया।
सभी गाँव के प्रमुख बन्धुओ द्वारा अतिथियो का स्वागत सम्मान किया।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक पवन जी गुप्ता कचनारा ने किया तथा अन्त मे आभार प्रदर्शन हरिवल्लभ जी गुप्ता ने माना ।