अब 3 सिलिंडर इंजन के साथ आयी दमदार कार

नई दिल्ली भारतीय बाजार में फिर से नई स्विफ्ट नए रंग रूप के साथ रफ़्तार भरने को तैयार है। पहले स्विफ्ट में 1.2 लीटर का 4 सिलिंडर इंजन आता था, लेकिन अब यह 3 सिलिंडर इंजन के साथ आती है। मारुति द्वारा स्विफ्ट में इंट्रोड्यूस किया गया झेड सीरीज एक नया इंजन है। ख़ास बात यह है कि ये एक बेहतरीन थ्री सिलिंडर इंजन है, जो रिफाइन तो है ही और इसका रिस्पांस भी काफ़ी अच्छा है।
यह इंजन कंपीटिशन में आने वाले थ्री सिलिंडर इंजन से काफ़ी बेहतर है। ना तो ज़्यादा शोर करता है, ना ही ज़्यादा वाइब्रेशन। हमे इस गाड़ी चलाने का मज़ा मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ आया हालाँकि एएमटी भी अच्छा है।
अगर आप इस गाड़ी को ख़रीदना चाहते है तो दोनों की टेस्ट ड्राइव ज़रूर लें। स्विफ्ट 2024 में आपको 6 एयरबैग, 3 पॉइंट सीटबेल्ट वह भी सारे पैसेंजर्स के लिए, हिल होल्ड एसिस्ट, एबीएस प्लस ईबीडी और इसोफिक्स चाइल्ड सीट माउंट्स भी मिलते हैं। यानी की ये अब पहले से ज़्यादा सेफ है। इसके इलावा इसमें कनेक्टेड फ़ीचर्स भी दिए हुए है।
Also Read – Viral Video: जुडवा बहनें करती है एक ही मर्द से प्यार, बच्चे भी साथ में चाहती है
अगर आपको एक ऐसी हैचबैक चाहिए जो अपने सेगमेंट में सबसे ज़्यादा माइलेज दे तो आप स्विफ्ट ख़रीद सकते हैं। स्विफ्ट लवर है तो आप पुरानी स्विफ्ट को नयी स्विफ्ट से रिप्लेस कर सकते हैं। new swift 2024

इसका नया डिज़ाइन क़ाबिले तारीफ़ है और इंटीरियर भी स्मार्ट लुकिंग है, चलने तो बढ़िया है ही, हो सकता है रफ़्तार पसंद लोगों को इंजन थोड़ा कमजोर लगे और मौजूदा 4 सिलिंडर इंजन के मुक़ाबले पावरफुल महसूस ना हो फिर भी यह एक बेस्ट थ्री सिलिंडर इंजन है। आप यह भी सोच सकते हैं कि स्विफ्ट का प्राइस मारुति सुज़ुकी बलेनो के आस पास है और उसे ख़रीदना चाहें, लेकिन यक़ीन माने स्विफ्ट का अपना एक चार्म है। new swift 2024
नई स्विफ्ट का डिज़ाइन पहले जैसा ही है लेकिन ये पहले से और भी ज्यादा शॉर्प हो गई है। इसमें नया बंपर, नए डिज़ाइन का रेडिएटर ग्रिल दिया गया है। नए हेडलैंप और फॉग-लैंप भी कार के फ्रंट को बिल्कुल फ्रैश लुक देते हैं।
वहीं इसके प्राइज की बात करें तो यह 6.49 लाख रुपये से शुरू होकर 9.65 लाख रुपये एक्स शोरूम तक जाता है। मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ नई स्विफ्ट लगभग 24.80 किमी प्रति l और एएमटी के साथ आपको 25.75 किमी प्रति l की माइलेज देगी।
Source – ems
