नेहा विजयवर्गीय की संदिग्ध हालत में मौत

कॉग्रेंस नेता की भतीजी थी मृतका, हत्या के एगंल पर भी जॉच जारी

Neha Vijayvargiya's death under suspicious circumstances
Neha Vijayvargiya’s death under suspicious circumstances

भोपाल शहर के अवधपुरी थाना इलाके में रहने वाली जनरल इंश्योरेंस कंपनी की महिला मैनेजर की संदिग्ध हालत में मौत के मामले में फिलहाल कारणो का खुलासा नहीं हो सका है। महिला मैनेजर का अर्ध नग्न हालत में कमरे में मिला था। पुलिस ने मोबाइल फोन जप्त कर लिया है, जिसकी कॉल डिटेल खंगाली जा रही है।

कॉल डिटेल के आधार पर उनसे अधिकतर संपर्क में रहने वालो से भी पुलिस पूछताछ कर सकती है। वहीं पुलिस को घटना में फूल पीएम रिर्पोट का भी इंतेजार है, जिससे कई सवालो के जवाब मिल सकेगें। सूत्रो के अनुसार शुरुआती जॉच के आधार पर पुलिस का अनुमान है कि महिला ने किसी तनाव के कारण आत्महत्या की है, हालांकि पुलिस हत्या के एंगल भी जॉच कर रही है। मृतका नेहा विवाहित थी, उसकी शादी उज्जैन में हुई थी। लेकिन उनका अपने पति से तलाक हो चुका है। crime news bhopal

और वह 11 साल से पति से अलग रह रही थी। मृतका नेहा राजनीतिक परिवार से थी, उनकी चाची नम्रता विजयवर्गीय कांग्रेस नेता हैं, और उसके चाचा सुनील विजयवर्गीय राजगढ़ से नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष रहे हैं। मामले में थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मूल रुप से राजगढ़ की रहने वाली नेहा विजयवर्गीय (36) भोपाल में अवधपुरी स्थित निर्मल पैलेस में एक मकान की दूसरी मंजिल पर बीते सात महीने से किराए से रहते हुए होशंगाबाद रोड स्थित एक निजी बीमा कंपनी में मैनेजर थी। उनके पिता का पूर्व में देहांत हो चुका है। नेहा की दो बहनों की शादी हो चुकी है। उसकी मां का बेटियों के घर आना-जाना लगा रहता है। हर दो महीने में 15 दिन मां नेहा के साथ रहती थी।

Also Read – खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्यवाही, बिना लाइसेंस चल रही घी की दुकान को कराया बंद

बुधवार को नेहा की मॉ ने दिन में कई बार मोबाइल पर कॉल किये लेकिन न तो नेहा ने कॉल रिसीव किया और न ही कॉल बैक किया। इसकी जानकारी मां ने मकान मालिक को फोन कर दी। शाम को मकान मालिक नेहा के कमरे पर देखने पहुंचे तो दरवाजा भीतर से बंद मिला। काफी कोशिशो के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तब इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जैसै-तैसै दरवाजा खोल भीतर जाकर देखा तो कमरे में बेड के पास फर्श पर नेहा का शव पड़ा नजर आया। उसके मुंह से झाग निकला हुआ था, और कमरे में उल्टी भी पड़ी थी। पुलिस को महिला के जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी करने की आशंका है। हालांकि कमरे से किसी तरह का जहरीला पर्दाथ नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के डिटेल बयान दर्ज करने के साथ ही कई बिंदुओ पर जॉच की जा रही है, और जांच पूरी होने के बाद ही मौत का सही कारणों साफ हो सकेगा। परिवार वाले बुधवार को शव को पीएम के बाद अतिंग संस्कार के लिये लेकर राजगढ़ के लिये रवाना हो गए।

source – ems