शिप्रा नदी में डूबे दो बच्चों के परिजनों को मंत्री सिलावट ने 4-4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की

इन्दौर
शिप्रा थाना अन्तर्गत ग्राम पलासिया निवासी सूरज पिता नाथू लाल उम्र 16 वर्ष और महेश पिता दिनेश उम्र 17 वर्ष की गत रविवार को शिप्रा नदी में डूबने से मौत हो गई। जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने दोनों पीड़ित परिवारों के घर जाकर सांत्वना दी तथा 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। दुःखद दुर्घटना पर मंत्री श्री सिलावट ने गहरा शोक जताया और दुखी परिवार को आश्वस्त किया कि दुख की इस घड़ी में वे उनके साथ हैं।
परिजनों ने बताया कि दोनों अपने दो अन्य दोस्तों के साथ नदी में नहाने के लिए गए थे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और रेस्क्यू टीम की सहायता से बच्चों को ढूंढने का प्रयास किया गया। मंत्री श्री सिलावट के निर्देश पर कई घंटों की मशक्कत के बाद दोनों बच्चों के शव मिले।
