महाराजपुर: सनसनीखेज हत्या का खुलासा

Maharajpur: Sensational murder case revealed
Maharajpur: Sensational murder case revealed

महाराजपुर  पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संजीव उईके एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में थाना महाराजपुर पुलिस ने हत्या के गंभीर प्रकरण में अभूतपूर्व तत्परता दिखाते हुए मात्र 06 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें उपजेल रहली भेजा गया

24 फरवरी 2026 को शाम लगभग 04:30 बजे ग्राम समनापुर शाहजू, थाना महाराजपुर क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले बैठा। टंटू यादव, भागचंद यादव, उमेश यादव, मदन यादव, अकलू यादव, सुखलाल यादव एवं सुबेद यादव (निवासी ग्राम समनापुर शाहजू/देहदुआ) द्वारा एकमत होकर मारपीट की गई, जिसमें गंभीर चोट लगने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, स्थिति को नियंत्रित किया गया तथा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।
– त्वरित पुलिस कार्रवाई
घटना की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित कर गांव में घेराबंदी की गई। मुखबिर सूचना एवं सघन दबिश के परिणामस्वरूप निम्न तीन आरोपियों को ग्राम समनापुर से गिरफ्तार किया गया टंटू यादव,अखलेश यादव,भागचंद यादव।
25 फरवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तारी कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें उपजेल रहली भेजा गया।शेष आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश दी जा रही है।
– वरिष्ठ अधिकारियों की सतत मॉनिटरिंग
पूरे घटनाक्रम की मॉनिटरिंग पुलिस अधीक्षक श्री विकाश कुमार शाहवाल द्वारा स्वयं की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संजीव उईके एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश कुमार सिंहा के निर्देशन में रणनीतिक योजना बनाकर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की गई।
– गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
इस सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप सिंह भदौरिया,प्रआर अमित कुमार,आर हुकुम सिंह,आर वीरेंद्र ठाकुर,आर राजेन्द्र सिंह,आर रुपेश लोधी,थाना देवरी से आर हरिराम,आर लवकेश,आर पूजन यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

source – ems