बुरहानपुर की एक शराब दुकान पर लिखा है- दिनदहाड़े अंग्रेजी बोलना सीखें

It is written on a liquor shop in Burhanpur – Learn to speak English in broad daylight
It is written on a liquor shop in Burhanpur – Learn to speak English in broad daylight

बुरहानपुर। कहा जाता है कि ज्यादा शराब डकार लेने वाला अनपढ़ भी अंग्रेजी झाड़ने लगता है। हर आदमी अंग्रेजी झाड़े इसके लिए बुरहानपुर की एक शराब दुकान पर पूरा इंतजाम किया गया है। इसके प्रचार प्रसार के लिए दुकान के बाहर पोस्टर लगाया गया है जिसमें में लिखा है- दिनदहाड़े अंग्रेजी बोलना सीखें। हालांकि प्रशासन ने इस पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए 10 हजार का जुर्माना ठोक दिया है। यह पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं भी आने लगीं। प्रशासन ने शराब दुकान संचालक के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए जुर्माना ठोंक दिया है। इसके बाद हड़कंप मच गया है।

Also Read – अवैध कॉलोनियों पर तत्काल रोक लगे और दोषियों के विरूद्ध हो कठोर कार्रवाई

दरअसल, शराब की दुकान के मालिक ने बुरहानपुर जिले के नाचनखेड़ा में अपनी दुकान के पास एक बैनर लगाया था। जिस पर लिखा था कि दिनदहाड़े अंग्रेजी बोलना सीखें। संदेश के नीचे एक तीर शराब की दुकान की ओर ईशारा कर रहा था। हालांकि यह स्पष्ट नहीं था कि पोस्टर ने शराब की बिक्री को नई ऊंचाई पर पहुंचाया या नहीं, लेकिन इसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इसके चलते दुकान मालिक को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा।

Also Read – धीरे धीरे इस तरह आंखों की रोशनी खत्म कर रहा मोबाइल

स्थानीय छात्रों और युवाओं ने इसे शिक्षा के साथ भद्दा मजाक बताया है। बुरहानपुर की जिलाधिकारी भव्या मित्तल ने बताया कि उन्होंने आबकारी विभाग को शराब विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसके बाद आबकारी अधिकारियों ने दुकान के लाइसेंस धारक को नोटिस जारी किया गया है। दुकान के मालिक के जवाब को असंतोषजनक बताते हुए अधिकारियों ने शराब लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन करने के लिए उस पर 10,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है।