ladli Behna yojna: सरकार ने सतना भेजे एक-एक हजार, गुड़गांव के फर्जी खातों में हो गए जमा

सतना। सतना की हजारों महिलाओं का जालसाजी कर गुड़गांव में खुल गया बैंक खाता, खाता खुलवाने वाले गिरोह का अब तक पता नहीं चल पाया है। सतना में बैठी महिलाओं के गुड़गांव में कैसे खुल गए बैंक खाते, उन खातों में कितने पैसों का हुआ लेन देन, कौन शामिल थे इस फर्जीवाडे में!बताया जा रहा है कि कौशल विकास केंद्र से मिलने वाली छात्रवृत्ति के चलते महिलाओं के साथ हुआ यह बड़ा फर्जीवाड़ा।
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में ट्रेनिंग करने के लिए कोई भी शुल्क नहीं लगता। और प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के माध्यम से लाभार्थियों को प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद 8000 रूपए प्रदान किये जाते हैं।
Also Read – अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देश की राजधानी से लेकर छोट-छोटे गांवों तक आज योगाभ्यास किया
ऐसी आशंका है कि कौशल विकास केंद्र के संचालक ने यही पैसे हड़पने के लिए सतना की महिलाओं के गुड़गांव में खाते खुलवा एटीएम के माध्यम से पैसे हजम कर लिए है और अब लाडली बहना योजना के भी मुख्यमंत्री द्वारा भेजे गए पैसे गुड़गांव स्थित फर्जी तरीके से खोले गए बैंक खातों में पहुंच गए।
Source – DD
