पोरवाल यूथ क्लब इंदौर की काला कुंड ट्रेकिंग

रविवार का दिन अत्यंत सुखद रहा। माँ अन्नपूर्णा माता के दर्शन उपरांत अल्पाहार ने नई ऊर्जा भर दी l
जय श्रीराम के जयघोष के साथ सभी रवाना हुए l
युवा साथियों ने मिलकर कालाकुंड ट्रेकिंग का भरपूर आनंद लिया l
यह अनुभव वास्तव में अविस्मरणीय था। माँ प्रकृति की सुंदरता ने मन मोह लिया।
ठंडी नदी में स्नान करना एक ताज़गी भरा अनुभव था।
जगदीश महाराज द्वारा निर्मित स्वादिष्ट शाही नाश्ता, सुस्वादु भोजन का स्वाद भी बहुत अच्छा था। जिसने सभी को तृप्त कर दिया l
यह लघु यात्रा सभी के लिए यादगार बन गई। ऐसी यात्राएं जीवन में नई ऊर्जा भर देती हैं।
सभी साथियों के इतने फ़ोटो/सेल्फ़ी/वीडियो देखकर मन प्रफुल्लित हो गया l
जो सदस्य किसी कारणवश इस ट्रेकिंग का हिस्सा नहीं बन पाए उन्हें याद किया गया l
पोरवाल यूथ क्लब, इंदौर
