जांगडा पोरवाल समाज की प्रतिभा
समाज को किया गौरवान्वित, प्रकृति घाटिया बनीं सिविल जज

पिपलिया मंडी नगर की होनहार बेटी कु. प्रकृति घाटिया ने राजस्थान न्यायिक सेवा परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर सिविल जज पद हेतु चयनित होकर नगर को गौरवान्वित किया है। उन्होंने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में रैंक 9 प्राप्त कर नगर का नाम रोशन किया है।
कु. प्रकृति घाटिया, नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी स्व. श्री फकीरचंद जी घाटिया एवं श्रीमती मोहनबाई घाटिया की पौत्री हैं। वे श्री सुनील घाटिया एवं श्रीमती आशा घाटिया की सुपुत्री हैं।
यह पिपलिया मंडी नगर एवं समाज के लिए गर्व का विषय है कि नगर से पहली बार किसी ने न्यायिक सेवा में सिविल जज बनकर इतिहास रचा है। उनकी इस उपलब्धि से नगरवासियों में हर्ष का वातावरण है तथा सभी ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं।
🌹🌹
शुभेच्छा
मुकेश दानगढ़ शामगढ़
