इंदौर की 11 वर्षीय नृत्यांगना ऋद्धि सेन ने खजुराहो बाल नृत्य महोत्सव में बढ़ाया शहर का नाम

इंदौर इस वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय खजुराहो नृत्य महोत्सव के तहत आयोजित राष्ट्रीय बाल नृत्य महोत्सव इंदौर की 11 वर्षीय ऋद्धि सेना ने शामिल होकर शहर का गौरव बढ़ाया है । यह आयोजन मध्य प्रदेश शासन संस्कृति विभाग का प्रतिष्ठीत आयोजन है ।
जिसमें शहर की 11 वर्षीय ऋद्धि सेन को अपनी कथक नृत्य प्रस्तुति के लिए आमंत्रित किया गया था। ऋद्धि पद्मश्री डॉ पुरु दाधीच एवं केंद्रीय संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार विजेता डॉ विभा दाधीच जी द्वारा स्थापित नटवरी कथक नृत्य अकादमी में प्रख्यात नृत्यांगना हर्षिता दाधीच से कथक नृत्य की दाधीच शैली में नृत्य प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। इतनी कम आयु में ऐसे वृहद अंतर्राष्ट्रीय स्तर के समारोह में प्रस्तुति दे कर ऋद्धि ने न केवल शहर का बल्कि पूरे राज्य का नाम रौशन किया है। इस राष्ट्रीय महोत्सव में प्रदेश से केवल 3 बाल कलाकारों को प्रदेश शासन ने आमंत्रित किया था।
source – mpinfo
