Indore: 1 अप्रैल से 300 प्रतिशत तक बढ़ेगी गाइडलाइन!

हर दिन 1200 रजिस्ट्री हो रही

Guidelines will increase by 300 percent from April 1!
Guidelines will increase by 300 percent from April 1!

इन्दौर। 1 अपे्रल से संपत्ति की नई गाइडलाइन लागू हो जाएगी और जिले में लगभग 2606 स्थानों पर दरें बढ़ेंगी। इससे पहले बचे हुए 4 दिन में लोग अधिक से अधिक संपत्तियों की खरीदी बिक्री कर रह हैं। बताया गया है कि सबसे अधिक सुपर कॉरिडोर, बायपास, उज्जैन रोड, खंडवा रोड जैसे इलाकोंं में इन दिनों रजिस्ट्री हो रही है। चारों कार्यालय में सुबह से शाम तक लोग उमड़ रहे हैं। हर दिन 1 हजार से 1200 रजिस्ट्री हो रही हैं। इधर जो लक्ष्य सरकार ने दिया था वह पाना भी काफी मुश्किल लग रहा है। 300 प्रतिशत तक गाइडलाइन इस बार बढ़ाई गई है। indore property guideline

जिले मेें पिछले साल ढाई हजार करोड़ का राजस्व का लक्ष्य हासिल किया था और इस बार 3400 करोड़ का है जिसमें से अब तक करीब 2600 करोड़ रूपये आए हैं। इधर लक्ष्य पाना जहंा मुश्किल है वहीं वित्तीय वर्ष के आखिरी दिनों में कम दर पर रजिस्ट्री करवाने वालों की भीड़ उमड़ रही है। उज्जैन रोड, सुपर कॉरिडारे, हातोद, बायपास, खंडवा रोड जैसे इलाकों में सबसे अधिक रजिस्ट्री पंजीयन कार्यालयेां पर हो रही है।

कलेक्टर कार्यालय के अलावा विजय नगर, ढक्कनवाला कुंआ और एमओजी लाइन में सुबह से ही भीड़ लग रही है। केंद्रीय मूल्यांकन समिति ने दर बढ़ाने संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है और 20 से 300 प्रतिशत तक दरें बढ़ाई गई है। 31 मार्च तक ही कम दर पर रजिस्ट्री होगी। 1 अपे्रल से नई दर लागू हो जाएगी और फिर स्टांप शुल्क बढ़ जाएगा और लोगों को अधिक पैसा देना होगा। गाइडलाइन के हिसाब से फिर यह शुल्क लगेगा जो 50 प्रतिशत तक बढ़ जाएगा।